News Addaa WhatsApp Group Join करें

मथौली में राम-जानकी मंदिर में हुई बैठक, लिया गया कई विन्दूओ पर निर्णय

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Jul 1, 2024  |  7:59 PM

135 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मथौली में राम-जानकी मंदिर में हुई बैठक, लिया गया कई विन्दूओ पर निर्णय WhatsApp
Responsive image

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली में स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में सोमवार को मंदिर बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान मे एक आवश्यक बैठक आहुत की गई। इस बैठक में मंदिर के भूमि बचाने, गौ माता की रक्षा करने, जीर्णोद्धार कराने सहित कई विन्दूओ पर निर्णय लिया गया।इस बैठक में क्षेत्र के गांवों के सैकड़ों लोग भाग लिया।

आपके लिए और..- रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

बैठक में निर्णय लिया गया कि मंदिर के जमीन को बचाने को लेकर मंदिर बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया जाएगा और मंदिर के जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा। बैठक को संबोधित करते हुए पुर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता संजय सिंह मुन्ना ने कहा कि मंदिर बचाओ संघर्ष समिति का मुख्य उद्देश्य मठ, मंदिरों की जमीन को बचाना, मंदिर का जीर्णोद्धार कराना,गौ माता की रक्षा करना, सनातन धर्म की रक्षा करना है तथा यह गैर राजनीतिक संगठन होगा। उन्होंने ने कहा कि मंदिर के रक्षा के लिए हम हमेशा तैयार रहेंगे। श्रीराम जानकी मंदिर मथौली की फरदहा, अजीज नगर, अकटहा,देउरवा, मथौली में जो खेती योग्य जमीन है उसको मुक्त कराते हुए बोली लगाकर जिस व्यक्ति को दिया जाय।उसका पैसा मंदिर के खाते में जमा किया जाय। मंदिर की जमीन पर दुकान, विद्यालय या किसी प्रकार निर्माण कार्य हुआ है तो उसका किराया 2021 से किराया निर्धारित कर मंदिर के खाते में जमा कराया जाय। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मंदिर की चारदीवारी का निर्माण कराया जाय सहित अन्य निर्णय लिया गया। तथा अगली बैठक में संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की घोषणा किया जायेगा। मथौली स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के नाम से बीस एकड़ से अधिक खेती, कस्बा में दर्जनों दुकान तथा जमीनें है । मंदिर के महंथी को लेकर दो पक्षों में मुकदमा चल रहा है।तभी से मंदिर का रिसीवर तहसीलदार हाटा को बनाया गया है। लेकिन अभी तक मंदिर के जीर्णोद्धार कोई नही हो पाया।
बैठक को ज्ञानचंद कुंवर,मोहन सिंह,आकाश जायसवाल, कृष्णा मद्धेशिया,विजय सैनी, भुपेंद्र राव, सुरेश उपाध्याय,कौशल बगड़िया आदि ने संबोधित किया।

इस दौरान देवेन्द्र तिवारी, कमलेश मिश्र, जयराम सिंह,राजू शर्मा,अशोक चौरसिया,आकाश सिंह,मुकेश विश्वकर्मा, गौतम विश्वकर्मा, उपेंद्र निषाद, शैलेन्द्र सिंह, विरेन्द्र सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking