News Addaa WhatsApp Group Join करें

मथौली नगर पंचायत में हुआ मथौली मंडल के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियो की बैठक

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Mar 16, 2024  |  6:57 PM

208 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मथौली नगर पंचायत में हुआ मथौली मंडल के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियो की बैठक WhatsApp
Responsive image
  • जनता को भाजपा के नीतियों को बताये कार्यकर्ता,पदाधिकारी- सांसद

मथौली बाजार/कुशीनगर । शनिवार को भाजपा मंडल की बैठक नगर पंचायत मथौली के दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा के पदाधिकारी, बुथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित किया गया।बैठक के मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी,बुथ अध्यक्ष घर-घर पहुंचकर जनता को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को बताये। कृषि विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, एयरपोर्ट आदि सरकार ने हमारे जिला को दिया है। सड़क,पानी, बिजली, शौचालय ,राशन आदि सरकार सभी पात्रों को दिया है। जल्द ही नगर पंचायत मथौली के हनुमान मंदिर मार्ग का निर्माण होना शुरू हो जायेगा। सरकार महिलाओं, किसानो, व्यापारियों, युवाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए सदा खड़ा रहुगा। वही जल्द ही हर मंडल में पन्ना प्रमुखों की बैठक किया जायेगा।

आपके लिए और..- रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

चुनावी बैठक को भाजपा जिला उपाध्यक्ष चुनाव संयोजक अवधेश प्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह,भाजपा नेता संजय सिंह मुन्ना,विधानसभा प्रभारी आलोक तिवारी, मथौली मंडल प्रभारी ऋषि त्रिपाठी, निशांत शुक्ला ,रवीश सिंह आदि ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अदालत प्रसाद आर्य व संचालन रामधनी चौरसिया ने किया।

इस दौरान पूर्व मथौली मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र पांडेय, आकाश जायसवाल,संजय यादव,दिपक पांडेय, महिला मंडल अध्यक्ष किरन गुप्ता,प्रिंस जायसवाल, रविन्द्र सैनी, दिनेश राव,प्रिंस मद्धेशिया, हेमंत सिंह, महेंद्र यादव, मानवेंद्र सिंह, उमेश साहनी, अशोक पासवान,नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव,अजय कनौजिया , विनय कुमार,रविन्द्र पांडेय,विजय प्रताप सिंह, कृष्णा मद्धेशिया, बृजेश उपाध्याय, विशाल पांडेय, अमन जायसवाल,लक्ष्मण वर्मा आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking