News Addaa WhatsApp Group Join करें

विधानसभा कुशीनगर सपा के जोनल एवं सेक्टर प्रभारियों की हुईं बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 9, 2023  |  7:27 PM

121 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विधानसभा कुशीनगर सपा के जोनल एवं सेक्टर प्रभारियों की हुईं बैठक
  • कार्यकर्ता ही पार्टी का मजबूत स्तम्भ होता है-शुक्ररुल्लाह अंसारी 

कसया/कुशीनगर। मिशन 2024 लोक सभा चुनाव  को लेकर  विधानसभा 333 कुशीनगर समाजवादी पार्टी के  जोनल एवं सेक्टर प्रभारियों की  बैठक रविवार को  कसया नगर  के एक  होटल में लोकसभा 65 के प्रभारी डॉ. मोहसीन खान, किसान सिंह सैंथवार,पूर्व  विधानसभा  प्रत्याशी राजेश प्रताप राव उर्फ़ बंटी  व जिलाध्यक्ष  कुशीनगर सकुरूल्लाह अंसारी की मौजूदगी में कसया नगर  के एक  होटल में संपन्न हुआ l

आपके लिए और..- जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी...

जिलाध्यक्ष कुशीनगर श्री अंसारी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी जोनल एवं सेक्टर प्रभारी अपने -अपने क्षेत्र में  कार्यकर्ताओ के साथ बुथ स्तर पर अभी से मिशन 2024 लोकसभा चुनाव को  जिताने जूट जाये l कार्यकर्ता ही पार्टी का मजबूत स्तम्भ होता है, जिसके द्वारा पाटिर्या चुनाव जीतती हैं, इसलिए  कार्यकताओ के महत्त्व को समझें और उन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है l लोकसभा 65प्रभारी डॉ. श्री खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी सर्वमाज के विकास की पार्टी है l  चुनाव जिताने में एक छोटे से छोटे कार्यकर्ता की अहम् भूमिका होती है, मिशन लोकसभा चुनाव में विजय के लिए अभी से क्षेत्र में जूट जाय और समाज और जनता के बीच जाकर उनके दुख -सूख में उपस्थित हों तथा उनकी   समस्याओ व जनहित की समस्याओ के निदान के लिए सहयोग करें, साथ ही समाजवादी विचारधारा व पार्टी के कार्यों व खूबियों को बताये l विधानसभा 333 प्रत्याशी रहे श्री राव ने कहा कि मजबूती के साथ बुथ स्तर पर हमें आगामी लोकसभा चुनाव में जीत के लिए कार्य करना होगा l इस मिशन को प्राप्त करने के लिए हर कार्यकर्ता व पदाधिकारी को पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा l

इस अवसर पर  विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव, संजय राव, सनउवर अंसारी वरिष्ठ सपा नेता वाजिद अली, ऐनुल्लाह अंसारी, रवि मद्धेशिया, पवन यादव, ताराचंद यादव, मुन्ना शर्मा, अमेरिकन खरवार, साजिद अली, वशीउल्लाह, मोतीलाल यादव, कुद्दूस खान, गोरख यादव, अलीशेर खान सहित सभी जोनल व सेक्टर प्रभारी व विधानसभा कुशीनगर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे l   

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव का है मामला दलित समुदाय के लड़के…

जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल
जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल

कुशीनगर । सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना…

सर्पदंश से सात वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सर्पदंश से सात वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गडहिया बसंतपुर के झझवा टोले का मामला खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking