कुशीनगर । हाटा-पिपराईच मार्ग पर स्थित क्षेत्र पंचायत सुकरौली के दूसरे नं० की सबसे बडी ग्राम पंचायत खोठ्ठा चौराहे को नगर पंचायत बनाने की मांग को लेकर भाजपा के बरिष्ठ नेता एवं हासखोर ग्राम सभा के पूर्व ग्राम प्रधान मनिष शाही के नेतृत्व मे उत्तर प्रदेश सरकार के गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अतुल सिंह को ज्ञापन देकर खोठ्ठा बाजार को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग किया।
उन्होने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त किया कि मै शिघ्र प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर खोठ्ठा बाजार को नव सृजित नगर पंचायत का दर्जा दिला दूंगा, और इस दिशा मे मै सार्थक प्रयास भी करूगाँ । बिगत कई बर्षो से खोठ्ठा बाजार को नगर पंचायत की दर्जा दिलाने की मांग की जा रही है। स्थानीय जनता क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियो सांसद व विधायक विधान परिषद सदस्य आदि लोगों से नगर पंचायत बनाने की मांग की परन्तु इसपर किसी का ध्यान नही देने के कारण बिकास से काफी दूर है। जब कि ग्राम पंचायत खोठ्ठा की आबादी 15 हजार जनसंख्या से अधिक है। नगर पंचायत बनाने की मांग को लेकर खोठ्ठा चौराहे की जनता, ब्यापारियो के द्वारा सड़क पर धरना प्रदर्शन करने के साथ प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को, प्रदेश के नगर विकास मंत्री,एके.शर्मा उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ को रजिस्टर्ड पत्रो के माध्यम से तथा कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे, 334 हाटा विधान सभा क्षेत्र के विधायक मोहन बर्मा से मिलकर नगर पंचायत बनाने की मांग किया, गया परन्तु हमारे निर्वाचित जनप्रतिनिधियो के द्वारा खोठ्ठा चौराहे पर ध्यान न देकर विधायक के द्वारा उत्तर प्रदेश की विधान सभा मे अहिरौली बाजार को नगर पंचायत बनाने की मांग करते हुए कहा कि अहिरौली बाजार नगर पंचायत बनाने के लिए अर्हताओं को पूरा कर रहा है।
जबकि ग्राम पंचायत खोठठा का नाम तक नही लिया गया है। विकास खण्ड सुकरौली के अंतर्गत ग्राम पंचायत खोठ्ठा बाजार जो की हाटा- पिपराईच मार्ग पर स्थित है यहां पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल, राष्ट्रीयकृत पंजाब नेशनल बैंक, महाविद्यालय,दो इंटरमीडिएट कालेज और वही बगल में आईटीआई कॉलेज दर्जनों प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय, विद्युत उपकेंद्र, सहित तमाम सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थान एवं प्रतिष्ठान मौजूद होने के साथ-साथ ग्राम पंचायत की करीब-करीब 15000 की आबादी अकेले ग्राम पंचायत खोठ्ठा बाजार की होने के साथ 3 वर्ग किलोमीटर में फैले हुए क्षेत्रफल में है । विकास खण्ड सुकरौली की दूसरी सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है जो नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त करने के लिए उपयुक्त है इसलिए खोठ्ठा चौराहे को नगर पंचायत बनाने के लिए काफी अरसे से मांग की जा रही है परंतु हमारे क्षेत्र के विधायक व सांसद के द्वारा अभी तक पहल नहीं की जा रही है जबकि विकास के मामले में अति पिछड़ा क्षेत्र है नगर पंचायत बनाने के मुहिम को लेकर अनेकों बार क्षेत्र की सम्मानित जनता व्यवसायियों के द्वारा धरना प्रदर्शन के साथ आंदोलन किया गया परंतु अभी तक किसी प्रकार की कोई ठोस कार्रवाई अब तक नहीं की गई ।
जबकि खोठ्ठा बाजार सभी औपचारिकताओं को पूरा कर रहा है, ऐसी स्थिति में जनहित में जन भावनाओं का सम्मान करते हुए खोठ्ठा बाजार को विकसित करने के लिए नगर पंचायत बनाने की मांग की जा रही है । क्षेत्र की समस्त सम्मानित जनता एवं समाजसेवी अरुष पाण्डेय, भाजपा के युवा बरिष्ठ नेता रत्नेश भारद्वाज, ग्राम प्रधान देवकीनंदन चौरसिया,रविंद्र यादव, पूर्ब प्रधान मनीष शाही नंदेश्वर गुप्ता, धनंजय गौड़, सेतभान चौरसिया, दीपक शर्मा, देवेन्द्र कुमार पाण्डेय रमेश यादव, कमलेश सिंह उर्फ पिंटू सिंह,सहित सैकड़ो लोगों ने ग्राम पंचायत खोठठा बाजार को नगर का दर्जा दिलाने की मांग की है।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…