News Addaa WhatsApp Group

महकमे में दौड़ा करंट: एसपी केशव कुमार की आधी रात की सख्ती, पुलिस अलर्ट मोड पर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 6, 2025  |  5:40 AM

1,346 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
महकमे में दौड़ा करंट: एसपी केशव कुमार की आधी रात की सख्ती, पुलिस अलर्ट मोड पर

कुशीनगर। जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार पूरी तरह एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने दिनांक 05/06 दिसंबर 2025 की देर रात्रि थाना चौरा खास का औचक निरीक्षण कर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया।

आज की हॉट खबर- -लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी...

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना कार्यालय में रखे गए अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या/बलवा से संबंधित रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर समेत अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने सभी अभिलेखों को समय से अद्यावधिक रखने और व्यवस्थित रख-रखाव के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

एसपी केशव कुमार ने जनसुनवाई, मिशन शक्ति अभियान, गो-तस्करी, शराब तस्करी तथा महिला अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सभी अधिकारी-कर्मचारी ईमानदारी से कार्य करें, किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही थाना परिसर एवं कार्यालय की स्वच्छता व्यवस्था को हमेशा उच्चकोटि का बनाए रखने के निर्देश भी थानाध्यक्ष को दिए गए।

इसी क्रम में देर रात्रि में ही पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना चौरा खास क्षेत्र अंतर्गत बनकटा चौकी बैरियर का भी औचक निरीक्षण किया गया। यहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का गहन परीक्षण करते हुए ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी, अपराधियों की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा रात्रि में घटित होने वाली घटनाओं की रोकथाम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक के इस अचानक निरीक्षण से पुलिस कर्मियों में अलर्ट मोड देखने को मिला। जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर एसपी की सक्रियता से यह साफ संदेश गया है कि अपराध और भ्रष्टाचार दोनों के लिए अब कोई जगह नहीं है।

संबंधित खबरें
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 
हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 

बोदरवार,कुशीनगर : – क्षेत्र के ग्राम सभा भलुही में ग्रामीणों द्वारा आयोजित नौ दिवसीय…

-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित
-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित

पड़रौना,कुशीनगर। रविवार को सीएमओ सभागार में बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की जनपद ईकाई का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking