खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थानाक्षेत्र के पनियहवा पुलिस पिकेट के समीप बुधवार को ट्रेन की चपेट में आकर एक अधेड़ की दर्दनाक मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव के शिनाख्त की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा रेलवे स्टेशन के आगे पनियहवा पुलिस पिकेट के समीप रेल ट्रैक पर एक अधेड़ की लाश देख लोगों की भीड़ जुट गई, बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर- आनंद बिहार सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आकर अधेड़ की मौत हुई है। सूचना पर जीआरपी चौकी इंचार्ज रामदयाल यादव, हेड कांस्टेबल लालबहादुर यादव, जुनेर खांन मौके पर पहुंच गए और शिनाख्त की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सका। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…