तुर्कपट्टी/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देश पर क्षेत्र के घोरठ शंकरपुर किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं के साथ होने छेडख़ानी व उनकी सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति के तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज शनिवार को विद्यालय में शिकायत पेटिका लगाने के साथ ही छात्राओं को सुरक्षा के टिप्स दिये गये।
क्षेत्र के लखीबाग में संचालित उक्त विद्यालय में मिशन शक्ति के तहत प्रधानाचार्य से विद्यालय में शिकायत पेटिका लगवाने का सुझाव देते हुए थाना तुर्कपट्टी के उपनिरीक्षक रणविजय सिंह ने बालिकाओं को बताया कि छात्राओं को अब छेड़खानी करने वालों से डरने की जरूरत नहीं है।किसी भी प्रकार की असुरक्षा महसूस होने व छेड़खानी होने पर अपनी शिकायत पेपर पर लिखकर पेटिका में डाल दें।यदि पहचान छुपाये रखना चाहते हों तो अपना नाम न लिखे।जानकारी होते ही पुलिस उस समस्या का समाधान स्वयं करेगी इसलिए आप अपनी समस्या छिपाये नहीं अन्यथा छेड़खानी करने वाले का मनोबल बढ़ेगा।उन्होंने सुरक्षा सम्बन्धी जानकारियां देते हुए महिलाओं को हेल्पलाइन 1090,181,112,1098 एवं 1076,1930 के बारे में विस्तार से चर्चा किया साथ ही उन्होंने सुरक्षा से संबंधित मार्ग में भूल जाने,आग लगने,गहरे तालाब में नहाने व दोपहिया वाहन बिना हेलमेट पहनने चलाने व साइबर धोखाधड़ी से बचाव हेतु अनेक जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है जरूरत है उनको उचित मार्गदर्शन की जो निडर होकर समाज में साकारात्मक भूमिका निभा सकें।इस अवसर पर प्रधानाचार्य अजय कृष्ण सिंह,चन्द्रशेखर प्रसाद,विनोद पाण्डेय,सिराजुद्दीन अंसारी,ब्रजेश पटेल,ओमप्रकाश शर्मा सहित सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…