News Addaa WhatsApp Group

मकर संक्रांति पर खोया मासूम, चौकी प्रभारी बने परिवार के लिए ‘भगवान महेश’

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 15, 2026  |  8:08 PM

341 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मकर संक्रांति पर खोया मासूम, चौकी प्रभारी बने परिवार के लिए ‘भगवान महेश’

कुशीनगर। गुरुवार को जहां पूरा जिला मकर संक्रांति के पावन पर्व पर दान-पुण्य और पूजा-अर्चना में व्यस्त था, वहीं चौरा खास थाना क्षेत्र के एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ग्राम शेरपुर बड़हरा निवासी भागीरथी का आठ वर्षीय पुत्र प्रियांशु अचानक घर से पढ़ने के लिए निकला और लापता हो गया। बच्चे के गायब होते ही घर में चीख-पुकार मच गई और परिजन बदहवास होकर उसे इधर-उधर खोजने लगे।
काफी खोजबीन के बावजूद जब बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला तो पूरा परिवार मकर संक्रांति का पर्व छोड़ भगवान भोलेनाथ से अपने लाल की सकुशल वापसी की प्रार्थना करने लगा। इसी बीच मासूम प्रियांशु अनजाने में तमकुहीराज की ओर चला आया।
त्योहार के मद्देनजर कस्बा क्षेत्र में गश्त कर रहे तमकुहीराज चौकी प्रभारी महेश मिश्र की नजर ओवरब्रिज के नीचे खड़े एक रोते हुए बच्चे पर पड़ी। उन्होंने तत्काल बच्चे के पास जाकर उससे पूछताछ की, उसे ढांढस बंधाया और मिठाई खिलाकर शांत किया। बातचीत में बच्चे से उसके माता-पिता और गांव की जानकारी ली गई।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

 सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए चौकी प्रभारी ने परिजनों से संपर्क किया और उन्हें चौकी बुलाकर बच्चे को सकुशल सुपुर्द कर दिया। अपने बेटे को सुरक्षित देखकर परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने चौकी प्रभारी महेश मिश्र को अपने परिवार के लिए “भगवान महेश” बताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस मानवीय कार्य से क्षेत्र में पुलिस की संवेदनशील और सकारात्मक छवि देखने को मिली, जिसकी हर ओर सराहना हो रही है।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking