News Addaa WhatsApp Group Join करें

MLA Mohan Verma Hata/हाटा: विधायक मोहन वर्मा को कार्यकर्ताओं ने मंत्री बनाने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Mar 11, 2022  |  7:09 PM

1,193 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
MLA Mohan Verma Hata/हाटा: विधायक मोहन वर्मा को कार्यकर्ताओं ने मंत्री बनाने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र WhatsApp
Responsive image

हाटा/कुशीनगर। जिले के हाटा विधानसभा 334 के विधायक मोहन वर्मा को मंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा और कहा गया कि हाटा विधानसभा पहले से ही भाजपा का गढ़ माना जाता है और यहां से आज तक किसी भी प्रत्याशी को मंत्री नहीं बनाया गया है जिसके द्वारा आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाटा विधानसभा के 334 विधानसभा प्रत्याशी मोहन वर्मा को 120666 मत दिला कर प्रचंड बहुमत से जीत हासिल कराया गया है इसको देखते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा कहा गया कि मोहन वर्मा को मंत्री बनाया जाए।

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

कार्यकर्ताओं ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि कुशीनगर के सातों विधानसभा में हाटा विधानसभा के प्रत्याशी को जनता ने प्रचंड बहुमत से जितने का कार्य किया है।कुशीनगर जनपद में विधानसभा वार खड्डा, पड़रौना, रामकोला, हाटा,कुशीनगर, फाजिलनगर तमकुहीराज सात विधानसभा क्षेत्र है जिसमें कुशीनगर के हाटा विधानसभा के प्रत्याशी मोहन वर्मा को सर्वाधिक 120666 मत मिले । बताते चलें कि नगर पंचायत सुकरौली चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी अशोक कुमार ने निर्वाचित विधायक मोहन वर्मा को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग की, जबकि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री भागवत चौहान ने कहा कि हाटा विधानसभा भाजपा का गढ़ है यहां छठी बार जनता ने विधायक चुना है जो पूरे जनपद में सर्वाधिक मतों से जीत दर्ज किया है इसलिए हमारी मांग है कि शीर्ष नेतृत्व मोहन वर्मा को मंत्रिमंडल में शामिल करें वही भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ता संतोष कुमार कन्नौजिया ने कहां की मोहन वर्मा एक जमीनी कार्यकर्ता हैं जो बूथ स्तर से अपने कर्मों के बदौलत सभासद नगर पंचायत अध्यक्ष व वर्तमान में विधायक चुने गए हैं जो राजनीतिक कैरियर में शुरुआती तौर से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं हिंदू संगठन में कार्यकर्ता के रूप में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया उन्हें प्रदेश नेतृत्व मंत्रिमंडल में स्थान देने का काम करे।

भाजयुमों जिलामंत्री अंकित मद्धेशिया ने कहां की भारतीय जनता पार्टी के अब तक के जो भी प्रत्याशी इस हटा विधानसभा से चुनाव जीते हैं उन सभी आंकड़ों को पार कर मोहन वर्मा ने प्रचंड मतों से जीत दर्ज की मैं पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज से मांग करता हूं कि मोहन वर्मा जी को मंत्रिमंडल में स्थान देने का कार्य करें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…

सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा
सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…

किसान हमारे लिए भगवान हैं, इनकी सेवा करना हमारा धर्म: सत्येन्द्र पाल
किसान हमारे लिए भगवान हैं, इनकी सेवा करना हमारा धर्म: सत्येन्द्र पाल

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी का ग्राहक मिलन समारोह आयोजित, किसानों को उपहार देकर किया…

जय श्रीराम की जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ l
जय श्रीराम की जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ l

बोदरवार, कुशीनगर :- परंपरागत ऐतिहासिक दशहरा का मेला बड़े ही धूम धाम से संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking