News Addaa WhatsApp Group Join करें

मंदिर परिसर में मिला युवक का अर्धनग्न शव, सनसनी

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 15, 2025  |  7:27 PM

185 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मंदिर परिसर में मिला युवक का अर्धनग्न शव, सनसनी WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा थाना क्षेत्र के सारंग छपरा में घटित हुई सनसनी खेज वारदात 

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सारंग छपरा स्थित काली मंदिर परिसर में एक नवयुवक का अर्धनग्न शव देख कर गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आस- पास के गांवों के लोग देखने के लिए जुट गए। सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की पहचान महराजगंज जनपद के बजहां गांव निवासी युवक के रूप में हुई है।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

सारंग छपरा गांव स्थित शिव मंदिर पर सोमवार की सुबह लोग पूजा- पाठ के लिए निकले तो मंदिर परिसर में एक 30 वर्षीय युवक का शव अर्धनग्न अवस्था में देखकर स्तब्ध रह गए। यह खबर जैसे ही गांव में पहुंची देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास किया तो शिनाख्त पप्पू यादव पुत्र गोपाल निवासी बजहां थाना निचलौल जनपद महराजगंज के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की गहनता से छानबीन करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि मृतक किस कारण से उक्त गांव में पहुंचा था, मोबाइल फोन से किससे- किससे बात हुई है, इसके पीछे के कारणों की जांच के बाद ही घटना के पीछे छुपे राज का पर्दाफाश हो पाएगा। इस संबंध में गिरजेश उपाध्याय का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है। पुलिस हर पहलुओं की जांच कर रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking