बोदरवार/कुशीनगर । क्षेत्र अंतर्गत स्थित तमाम गावों के ग्रामीणों को अपने काम काज से जिला मुख्यालय तक आने जाने में हो रही दिक्कतों को लेकर ग्रामीणों ने मंसूरगंज से जिला मुख्यालय तक सुबह और शाम में रोडवेज बस को संचालित कराने की मांग क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से की है I
ज्ञात हो I कि विकास खंड कप्तानगंज के अंतिम छोर परतावल — पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम सभा मंसूरगंज, शाहपुर, महूंअवा बुजुर्ग, घुरहुपुर लक्ष्मीपुर, सोमली, भिसवा, हरपुर मछागर, अगया, कुंदूर, अवरहीं कृतपुरा, गंगराई, बोदरवार, भलुही आदि गांवों से लोगों को अपने आवश्यक कार्यों के लिए जिला मुख्यालय तक आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है I
क्योंकि इस मार्ग पर संचालित आटो अथवा प्राइवेट बस को पकड़ कर लोग परतावल से कप्तानगंज होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचते हैं I या नहीं तो पिपराइच से हाटा कसया होते हुए लंबी दूरी तय कर लोगों का जिला मुख्यालय आना जाना होता है I अथवा बोदरवार से कप्तानगंज होते हुए जिला मुख्यालय तक की यात्रा करनी पड़ती है I इस तरह से अवागमन के दौरान लोगों को आर्थिक मार भी सहने के लिए विवश होना पड़ता है I जिसमें कभी कभी तो आवागमन के दौरान समय से न पहुंच पाने पर कार्यों को संपन्न न होने की दशा में लोगों को निराश भी होना पड़ता है I
जिस बात को लेकर आदित्य उपाध्याय, आमिर ऊर्फ पट्टू, बुद्ध उपासक कश्यप ऊर्फ मोनू कन्नौजिया, रामसूरत प्रसाद, आत्मा मद्धेशिया, उपेंद्र उपाध्याय, नियाजुद्दीन, कुलदीप आदि लोगों ने क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों से इस समस्या के समाधान हेतु ग्राम सभा मंसूरगंज से बोदरवार मार्ग होते हुए सुबह में जिला मुख्यालय के लिए और शाम को पुनः जिला मुख्यालय से इसी मार्ग से होते हुए मंसूरगंज तक के लिए रोडवेज बस को संचालित कराने की मांग की जा रही है I
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…