News Addaa WhatsApp Group Join करें

मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 12, 2025  |  6:39 PM

250 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ढाढा में मंगलवार को इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से एक सेट मोबाइल चुराने के मामले में पीड़ित के तहरीर पर दर्ज मुकदमे में वांछित को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पिडरा बाबू टोला निवासी बाला चौहान की दुकान से राजन भारती पुत्र सुबाष निवासी सरेया थाना गीडा जनपद गोरखपुर द्वारा मोबाइल चुरा लिया गया।बाला चौहान के तहरीर पर पुलिस ने मु0अ0सं0 363/2025 धारा 305/317(2) बीएनएस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई थी । पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा द्वारा चलाए जा अभियान अपराध एवं अपराधियों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के अंतर्गत वृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान मय टीम ने ग्यारह बजे के लगभग कुबरी टोला नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से
चोरी की एक अदद मोबाइल मोटोरोला पैरेट कलर जिसका IMEI N0- 352532331650958, 352532331650966 बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास मु अ स 363/2025,धारा 305/317(2)बीएनएस हाटा में पूर्व में भी दर्ज है।इस गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 वीरेन्द्र यादव थाना को0 हाटा कुशीनगर, का0 अंगद यादव मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking