News Addaa WhatsApp Group Join करें

मोदी @20 पुस्तक को भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर द्वारा बुद्ध पीजी कॉलेज के सभागार में संगोष्ठी आयोजित कर पुस्तक विमोचन किया गया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 26, 2022  |  8:32 PM

457 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मोदी @20 पुस्तक को भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर द्वारा बुद्ध पीजी कॉलेज के सभागार में संगोष्ठी आयोजित कर पुस्तक विमोचन किया गया
  • यह पुस्तक मोदी के 20 वर्ष के प्रशासकीय जीवन की उपलब्धियों व देश के प्रति ऐतिहासिक कार्यों को दर्शाते हैं-सूर्यप्रताप शाही

कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार बीस साल संवैधानिक पद पर रहने पर आधारित मोदी @20 पुस्तक को लेकर भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर द्वारा बुद्ध स्नातकोत्तर महा विद्यालय कुशीनगर के सभागार में प्रबुद्ध संगोष्ठी  में आयोजित हुई। जिसमें बतौर मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के कुल 20 वर्षों के कार्यकाल की 20 झलक प्रस्तुत करने वाली मोदी@20 पुस्तक की विशेषताओं को साझा करते हुए कहा कि मोदी@20 ड्रीम्स मीट डिलीवरी पुस्तक में कई लेखकों, खिलाड़ियों और समाज के विभिन्न प्रतिभावान क्षेत्रों की विभूतियों ने प्रधानमंत्री मोदी के संदर्भ में अपने-अपने लेख व संस्मरण प्रस्तुत किए हैं। ये मोदी के 20 वर्ष के प्रशासकीय जीवन की उपलब्धियों और देश के प्रति किए गए ऐतिहासिक कार्यों को दर्शाते हैं।कृषि मंत्री ने कहा कि चाहे उज्ज्वला योजना हो, सौभाग्य योजना हो, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ’ अभियान हो, महिलाओं को सेना में स्थान देना हो, हेल्थ इंडिकेटकर्स के सारे पैरामीटर में सुधार हो, किसान कल्याण की बात हो या फिर असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के कल्याण की बात हो- हर क्षेत्र में  प्रधानमंत्री  ने नई पहल की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ये कार्य गुजरात में अपने मुख्यमंत्रित्व काल से कर रहे हैं। उनकी पहल से मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी आई है, गर्भवती महिलाओं की चिंता की गई है,और लिंगानुपात में भी महत्वपूर्ण सुधार हुआ है। किसान कल्याण की बात तो बहुत सारे नेता करते हैं लेकिन सही मायनों में आजादी के 75 वर्षों में यदि किसी ने किसान कल्याण के लिए काम किया है तो वे केवल और केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं l इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वायल हेल्थ कार्ड , नीम कोटेड यूरिया, फसल बीमा योजना या किसानों को पेंशन देने की योजना सब प्रधानमंत्री मोदी ने दिया है। कोविड के दौरान पूरी दुनिया की इकॉनमी धाराशायी लड़खड़ा गई थी, लेकिन हमारी इकोनामी स्टेबल थी। इस दौरान हमारी इन्वेस्टमेंट भी बढ़ी और एक्सपोर्ट भी बढ़ गया। यह माहौल ईज ऑफ़ डूइंग में सुधार से संभव हुआ।क़ृषि मंत्री श्री शाही ने आगे कहा कि जो लोग कहते थे कि कश्मीर से 370 नहीं हट सकता उसको मोदी ने हटाया, इसके साथ हीं तीन तलाक को भी समाप्त किया तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ाया l

आपके लिए और..- 9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध...

विशिष्ट अतिथि उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय पडरौना की प्राचार्या डॉ.ममता मणि त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं का सिलसिलेवार तरीके उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी वन लाईफ वन विजन के सिद्धांत पर काम करने वाले दृढनिश्चयी व्यक्ति हैं। सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के पूर्व प्राचार्य डॉ. अमृतांशु शुक्ल ने मोदी@20 पुस्तक के लेखकों में अधिकतर वे लोग शामिल हैं, जो पद्म विभूषण जैसे पुरस्कार से अलंकृत हैं। डा. ओम राज शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन को बारीकी से जानने में यह किताब अहम भूमिका निभाएगी। हर किसी में इस बात को लेकर जानने की इच्छा रहती है कि उनके देश के प्रधानमंत्री किस तरह से काम करते हैं। इन्हीं सब बातों पर यह किताब आधारित है।इस अवसर पर विधायक कुशीनगर पीएन पाठक, हाटा विधायक मोहन वर्मा, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष कुशीनगर प्रेम चंद्र मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख  हाटा सुधीर राव, कृष्ण कुमार जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, राकेश जायसवाल सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व प्रबुद्ध जन मौजूद रहे l 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित

हाटा कुशीनगर । शुक्रवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय…

9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!
9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!

कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में हुई एक संदिग्ध…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking