सुकरौली/कुशीनगर। जिले के विधानसभा क्षेत्र 334 हाटा के भाजपा प्रत्याशी मोहन वर्मा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डोर टू डोर मोहल्लों में जाकर मतदान करने की बात कही। भाजपा प्रत्याशी मोहन वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अपने निवास ग्राम रामपुर सोहरौना सहित कस्बों चौक चौराहों सहित विभिन्न ग्रामीणांचल मोहल्लों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास की नीति पर चलती है। प्रदेश में भाजपा बहुमत से जीतेगी और सरकार बनाएगी। उन्होंने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र हाटा के भिस्वामठवालगिर, ढांढा बुजुर्ग, महुआरी, रामपुर सोहरौना रामपुर महारथ, भड़ंगवा, मोतिपाकड़ आदि दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में वोट डालने का अपील किया।
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी मोहन वर्मा, अजय वर्मा, मण्डल अध्यक्ष सुकरौली ज्ञान विक्रम सिंह,मनोज पासवान,भाजपा नेता सुबास सिंह, अशोक वर्मा, महेंद्र पासवान,मनोज मद्धेशिया,सभासद रणजीत सिंह, मुंशी सिंह, दुर्गा वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…
कुशीनगर । हाटा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी…
कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…