News Addaa WhatsApp Group Join करें

Mohan Verma Hata/भगवामय हुआ हाटा विधानसभा सीट, भाजपा के मोहन वर्मा ने सपा के रणविजय सिंह को 59365 वोटों से हराया

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Mar 10, 2022  |  6:52 PM

1,423 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Mohan Verma Hata/भगवामय हुआ हाटा विधानसभा सीट, भाजपा के मोहन वर्मा ने सपा के रणविजय सिंह को 59365 वोटों से हराया WhatsApp
Responsive image

सुकरौली/कुशीनगर।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के 10 मार्च को मतगणना दिवस पर वोटों की गिनती सुबह 8:00 बजे से ही शुरू होते ही चुनावी सरगर्मियां और सीटों के रुझान आने शुरू हो गए थे। सभी राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं सहित आमजन भी चुनावी परिणामों की जानकारी टेलीविजन , रेडियो और मोबाइल पर लेते हुए नजर आने लगे।जैसे-जैसे मतगणना का समय बीतता रहा वैसे-वैसे कई चरणों में होने वाली वोटों की गिनती से प्रत्याशी सहित कार्यकर्ताओं की भी धड़कने तेज होती रही। अंततः कुशीनगर जिले के हाटा विधानसभा का परिणाम आते ही भाजपा प्रत्याशी मोहन वर्मा के जीतने की खबर आग की तरह फैल गई।

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

उन्होंने इस चुनाव में 120666 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के रणविजय सिंह (61301मत) को 59365 वोटों से हराया।तीसरे स्थान पर बसपा के शिवांग सिंह (21723 मत) तथा चौथे स्थान पर निर्दल प्रत्याशी रबीश सिंह(5372 मत) ,कांग्रेस के अमरेन्द्र मल्ल को (2291 मत) जबकि आप को(607 मत) मिले।विधानसभा हाटा में कुल 216619 मत विभिन्न प्रत्याशियो को प्राप्त हुए थे।इस जीत के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…

सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा
सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…

किसान हमारे लिए भगवान हैं, इनकी सेवा करना हमारा धर्म: सत्येन्द्र पाल
किसान हमारे लिए भगवान हैं, इनकी सेवा करना हमारा धर्म: सत्येन्द्र पाल

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी का ग्राहक मिलन समारोह आयोजित, किसानों को उपहार देकर किया…

जय श्रीराम की जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ l
जय श्रीराम की जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ l

बोदरवार, कुशीनगर :- परंपरागत ऐतिहासिक दशहरा का मेला बड़े ही धूम धाम से संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking