कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के भैंसहा हेतिमपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष रहे स्व., चौधरी अजित सिंह की 82 वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष राम भवन सिंह ने कहा कि चौधरी अजित सिंह किसानों के सच्चे हमदर्द थे। स्व सिंह ने तीनों किसान कानूनों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया और देश व्यापी आंदोलन किया तब जाकर कानून वापस हुआ। प्रदेश महासचिव जवाहर लाल यादव ने संस्मरणों को याद करते हुए कहा कि उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर चर्चा की। इस अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष विनोद प्रताप कुंवर, श्रीनाथ यादव, जिलामहासचिव भगवान दयाल विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी एमएस निजामी ने कहा कि उनके सपनों का भारत निर्माण का संकल्प लें। संचालन जिलाउपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने किया।
इस अवसर पर डा. सुबाष चन्द यादव, दुर्गेश कुमार गौतम, विंदेश्वर निगम, सूरज शर्मा, राम सुभग, लक्ष्मण यादव, ध्रुव नारायण, अमृतांशु, मिठाई लाल, कमलेश, अकरम अली, सत्य नारायण सिंह, हरिकेश, आनन्द प्रताप, सत्य नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…
कसया कुशीनगर ।स्थानीय तहसील के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी…
राजस्व और पुलिस विभाग की शिकायतें सबसे ज्यादा हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील के सभागार…
हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के पिपरही-भड़कुलवा स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार को हुए…