News Addaa WhatsApp Group Join करें

मोतीचक ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Oct 15, 2024  |  7:05 PM

100 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मोतीचक ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

मथौली बाजार/कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत सुभाष इंटर कॉलेज के प्रांगण में ब्लाक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता मंगलवार खण्ड शिक्षा अधिकारी मोतीचक राजेश कुमार के देख रेंख में सम्पन्न हो गया।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मोतीचक अर्चना प्रदीप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार पाण्डेय ने मां सरस्वती का पूजन अर्चन करके हरी झंडी दिखाकर किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल से बच्चों का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास होता है। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। खण्ड शिक्षा अधिकारी मोतीचक राजेश कुमार ने बच्चों को खेल के महत्व के बारे में बताया।इस प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में प्रथम स्थान शिवम तिवारी संविलियन विद्यालय पैकौली, द्वितीय स्थान टिंकू कुमार संविलियन विद्यालय मधवलिया तृतीय स्थान ऋषि मुनि संविलियन विद्यालय पुरैनी ने प्राप्त किया । 400 मीटर दौड़ में विवेक प्रथम स्थान अजीज नगर, राकेश द्वितीय स्थान असना, 600 दौड़ में मुकेश प्रथम स्थान भलुहा , राज द्वितीय स्थान लक्ष्मीपुर, बालिका वर्ग में 100मीटर दौड़ में सपना प्रथम स्थान बेलहिया भलुहा, 200 मीटर दौड़ में शिवानी बनटोलवा प्रथम स्थान , सब्या , शिवानी, गुड़िया, अनामिका, अमृता गुप्ता, अनुष्का सिंह आदि ने विभिन्न खेलों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो खो , कबड्डी, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।खण्ड शिक्षा अधिकारी मोतीचक राजेश कुमार ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। और सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। सभी संगठनों के पदाधिकारी ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आलोक शाही ने किया।

इस दौरान जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मार्कण्डेय त्रिपाठी, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष श्रीधर पाण्डेय,प्राथमिक संघ के मंत्री राधेश्याम वर्मा, जूनियर शिक्षक संघ के मंत्री मोलई प्रसाद प्रजापति , मुन्ना प्रसाद, शिव शंकर तिवारी दिवाकर मणि त्रिपाठी , रामगोपाल सिंह, मिथलेश मिश्र, परशुराम चौरसिया, रंजीत कुमार, अरविन्द कुमार द्विवेदी, सुबीश प्रसाद, सत्यवन्त सिंह, मुनीम गुप्ता कमलेश दुबे ,विनय कुमार, मानवेंद्र कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking