News Addaa WhatsApp Group Join करें

मोतीचक: बिना जल आपूर्ति किए ही विभाग ने करा लिया हैण्ड ओवर, सात वर्ष से पानी का इंतजार

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Jun 24, 2024  |  7:31 PM

74 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मोतीचक: बिना जल आपूर्ति किए ही विभाग ने करा लिया हैण्ड ओवर, सात वर्ष से पानी का इंतजार WhatsApp
Responsive image

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सतभरिया के टोला नांन्हू मुडे़ंरा में ओवरहेड टैंक( पानी की टंकी) बनने के बाद भी पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो पायी है। बाजार से पानी खरीद कर लोग पी रहे हैं। या फिर देशी नल के दुषित पानी पीने के लिए मजबूत है।शुरूआती दौड़ में ही टा्यल हुआ जिसमें जगह जगह पाईप लीक होने लगा। तब से आज तक पानी आपूर्ति शुरू नहीं हुआ जिससे ग्रामीणों को पेयजल से अभी गला तर नहीं हो पा रहा है ।

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

क्षेत्र के उक्त गाँव मे लगा पानी का टंकी करीब 7 वर्ष पूर्व से ही बन कर तैयार है ।इस टंकी से सतभरिया,मुड़िला हरपुर गावों को पानी का सप्लाई देना है. वर्षों पूर्व गावों मे पाईप लाई बिछा दिया गया है लेकिन तैयार ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति नही शुरू हुआ है । कार्य दायी संस्था के ठेकेदार ने विभाग को बिना जल आपूर्ति शुरू किए ही हैण्ड ओवर कर दिया है। ग्राम प्रधान राजेश कुमार का कहना है कि कई बार उच्चाधिकारियों से लिखित शिकायत किया गया। लेकिन विभागीय अधिकारी उदासीन है। जिला पंचायत सदस्य राम नेति उर्फ छठ्ठू यादव का कहना है कि जिला पंचायत कार्य समिति की बैठक में इस मुद्दे को उठाया था। विभागीय अधिकारी भी आश्वासन दिए थे कि बहुत जल्द पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगा। लेकिन आज शुरू नहीं हुआ है। इसके निर्माण कार्य में बहुत बड़ा घोटाला ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों ने किया है । फिर अगले बार जब भी कार्य समिति की बैठक होगी उसमें दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करूंगा। सतभरिया निवासी बड़े़लाल उपाध्याय का कहना है कि गाँव मे पाईप बिछा कर उससे घरो तक भी पाईप से जोड़ दिया गया है लेकिन जलापूर्ति नही हो सका है पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है ।मुड़िला हरपुर निवासी विरेन्द्र पाण्डेय एवं अशोक पाण्डेय कहना है कि गाँव के किनारे नदी होने के कारण हैण्डपम्प का पानी पीने लायक नही है टंकी से जलापूर्ति न होने के कारण अशुद्ध पानी पीना पड़ रहा है जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए शासन स्तर पर लागू योजनाओं को गांव में उतारने में जिम्मेदार अफसर रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जल निगम एई नीरज कुमार का कहना है पुरानी स्किम है बजट कम मिलने से चालू होने में समस्या आ रही है ।

जब उनसे पूछा गया कि ट्रायल के समय ही दुषित पानी देना शुरू हो गया। और पाईप जगह जगह लिंकेज हो गया तो वह कहे कि जल निगम के जेई मोतीचक कृष्णा जयसवाल ने बात करें। इस बारे में वह पूरी जानकारी वह बताऐंगे। जेई के मोबाइल पर कई बार सम्पर्क किया लेकिन वह काल रिसिव नहीं किये।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद

कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…

रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking