मथौली बाजार/कुशीनगर । मोतीचक विकाश खंड के कार्यवाहक कार्यक्रम अधिकारी सुधा पाण्डेय का सेवानिवृत्त हो जाने से ग्राम सभाओं में चल रहे विकास कार्य बाधित हो गया है और मजदूरों का मजदूरी का भुगतान नहीं हो पा रहा है ।
जिसको लेकर प्रधानो
ने एक ज्ञापन प्रभारी बीडीओ फूलचंद्र सरोज को सौंपा और चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो दिनों के अन्दर तैनाती नहीं होता है तो धरना देने के लिए बाध्य हो जाएंगे।
प्रधानो ने ज्ञापन में लिखा है कि लगातार सूचना देने के बाद भी कार्य क्रम अधिकारी नियुक्त नहीं किया जा रहा है। अगर दो दिवस के अन्दर इनकी तैनाती नहीं होता है । तो 6 मई को विकास खण्ड का कार्य रोकते हुए कार्यालय पर धरना देने के लिए बाध्य हो जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगा। लाखों रुपये की मजदूरी का भुगतान , MR जीरो होने के कारण, फसने की संभावना है।
प्रधान संघ ने बैठक में यह चेतावनी देते हुए प्रभारी खंड विकाश अधिकारी फूलचंद सरोज को ज्ञापन दिया । इस दौरान प्रधान विजय कुशवाहा, प्रदीप सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अरविन्द कुमार सिंह, उमेशचंद्र सिंह, अशोक सिंह, विरेन्द्र सिंह, उमेश चन्द्र सिंह, अनवर अली आदि प्रधान मौजूद रहे।
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…