News Addaa WhatsApp Group Join करें

मोतीचक: विष्णु महायज्ञ के लिए निकाली कलश यात्रा

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Mar 28, 2024  |  2:53 PM

150 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मोतीचक: विष्णु महायज्ञ के लिए निकाली कलश यात्रा

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया टोला गड़े़रीपटृटी में स्थित राम जानकी मंदिर के परिसर में नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ के लिए गुरुवार को श्रद्धालुओं ने सुबह कलश यात्रा निकाली ! कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए ।जय श्रीराम जयघोष से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया । कलश यात्रा के लिए श्रद्धालु सुबह से ही मन्दिर परिसर में एकत्रित हुए । भव्य कलश यात्रा सुबह 10 बजे से निकाली गई।1001 कुंवारी कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर आगे आगे चल रही थी। टैक्टर ट्राली, जीप, हाथी घोड़े गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा में जय श्रीराम के जयघोष से पूरा क्षेत्र ही गूंज उठा । कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर गड़ेरीपट्टी, बनटोलवा, गजहड़िया, कौआटार, दुबौली, मुहम्मदा जमीन सिकटिया, सिकटिया भ्रमण के बाद छोटी गंडक नदी गड़ेरीपट्टी स्थित राम जानकी मंदिर के पास घाट पर पहुंची ।वहां यज्ञाचार्य पं अरविन्द उपाध्याय सहित यज्ञाचार्यो की टोली ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरवाया । पुनः कलश यात्रा मंदिर स्थित यज्ञ मंडप पहुंची । यहां विधि विधान से यज्ञ मंडप में कलश स्थापित कराया गया । समाजसेवी द्वारा जगह जगह जलपान का भी आयोजन किया गया था। प्रधान जमुना सागर सिंह एवं महंथ भगवान दास ने बताया कि रात्री में रामलीला का मंचन होगा तथा दिन में व्यास विरेन्द्र तिवारी का प्रवचन होगा ।

आपके लिए और..- शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

कलश यात्रा में पूर्व प्रधान अशोक सिंह, अनिरुद्ध सिंह उर्फ गड्डे सिंह, रविन्द्र कुशवाहा, सीटू गुप्ता, संजय कुशवाहा , बेद प्रकाश त्रिपाठी, पत्रकार लालसाहब राव, मनीष मिश्र, बृजभूषण मिश्र उर्फ पप्पू बाबा , गौतम मुनि तिवारी, देवानंद, आशुतोष मिश्र उर्फ गुड्डू बाबा , राजेश राव, डा० अनिल सिंह, विनय प्रकाश सिंह, मिथलेश चौहान, केपी राव, प्रधान कृष्ण प्रताप राव उर्फ गुड्डू बाबू, प्रधान विजय कुशवाहा, प्रधान उग्रसेन चौहान, शैलेन्द्र सिंह, प्रदीप कुशवाहा,
रामप्रताप,एसपी सिंह, पवन केसरवानी, आदि मौजूद रहे!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking