News Addaa WhatsApp Group

मोतीचक: काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी वर्ष पर हुआ कार्यक्रम

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Aug 9, 2024  |  6:58 PM

46 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मोतीचक: काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी वर्ष पर हुआ कार्यक्रम

मथौली बाजार/कुशीनगर। मोतीचक ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी वर्ष के अवसर पर अमर शहीदों की याद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर “रोड सेफ्टी” की आड़ में बड़ा खेल! (भ्रष्टाचार...

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन से वर्तमान में देश के नागरिकों एवं विशेष कर युवा वर्ग तथा छात्रों को देश सेवा के लिए प्रेरणा लेनी चाहिए तथा देश सेवा के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोलई प्रसाद प्रजापति ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 9 अगस्त 1925 को देश को आजाद करने के लिए तथा संघर्ष को और तेज करने के लिए राम प्रसाद बिस्मिल अशफाक उल्लाह खान राजेंद्र लाहिड़ी चंद्रशेखर आजाद रोशन सिंह आदि ने ब्रिटिश सरकार से लड़ने की विशेष योजना बनाई ।जिसके लिए धन की आवश्यकता थी ।इस धन की पूर्ति के लिए इन वीर सेनानियों ने ट्रेन से ले जाई जा रही अंग्रेजी खजाने को काकोरी में लूट लिए। इस घटना के बाद इन सेनानियों को गिरफ्तार करके केश चलाई गई ।जिसमें रामप्रसाद बिस्मिल अशफाक उल्ला खान रोशन सिंह को 19 दिसंबर 1927 को फांसी दे दी गई । कार्यक्रम को ए आर पी संजय जयसवाल एवं वरुणेशचंचल पांडे ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर वृक्षारोपण पोस्टर प्रतियोगिता एकांकी प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय गीतों का आयोजन किया गया तथा छात्रों को पुरस्कृत किया गया । इस दौरान पुरुषोत्तम वर्मा, प्रेम सागर, कृति लता गौतम ,अरविंद, उमेश सिंह ,आशा सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking