News Addaa WhatsApp Group Join करें

मोतीचक: पक्का पुल बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया बैठक

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Sep 22, 2024  |  7:37 PM

244 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मोतीचक: पक्का पुल बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया बैठक WhatsApp
Responsive image

मथौली बाजार/कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया के टोला बनटोलवा में स्थित शिव मंदिर पर पक्का पुल बनाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में एक बैठक कर छोटी गंण्डक नदी बनटोलवा लक्ष्मीपुर घाट पर पक्का पुल बनवाने की मांग को लेकर बैठक कर प्रशासन से पक्का पुल बनवाने की मांग करते हुए चेताया कि अगर प्रशासन इस पर अमल नही किया तो आगामी 20 अक्टूबर को पुनः बैठक कर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य हो जाएंगे।

आपके लिए और..- रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

बैठक को सम्बोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष भरत राव ने कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर जनप्रतिनिधियों तक पक्का पुल बनवाने के लिए ज्ञापन दिया गया। लेकिन इस तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। यह पुल बन जाने से सिकटिया, बनटोलवा, गड़ेरीपटृटी, रसुलपुर , मुहम्मदा जमीन सिकटिया, अथरहा, लंगड़ी, बड़हरा लक्ष्मीपुर, बरठा, आदि गांवों के लोगों का सीधे फायदा होगा।

समिति के संयोजक पूर्व प्रधान अशोक सिंह ने कहा कि पहले इस घाट पर गन्ना फैक्ट्री रामकोला के तरफ से लकड़ी का पुल एवं इसके बाद पीपे का पुल वना जिससे होकर क्षेत्र के लोग अपनी अपनी गन्ना लेकर फैक्ट्री पर जाते थे। लेकिन वह भी विगत कई वर्षों से नहीं वन रहा है। वर्तमान में लोग नाव के ही सहारे यात्रा करने के लिए मजबूर हैं। अनिरुद्ध सिंह उर्फ गड्डे सिंह ने कहा कि यह घाट दो विधानसभा क्षेत्र दक्षिण छोड़ हाटा और उतरी छोड़ रामकोला विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है।

इस दौरान प्रधान जमुना सागर सिंह, सीटू गुप्ता, धर्मेन्द्र प्रजापति, मकसूदन सिंह उर्फ मुन्ना, प्रमोद मिश्रा, चन्द्रशेखर आजाद, कृष्णा नन्द सिंह, संजय यादव, ध्यान चन्द्र सिंह, रमाकांत राव, ओंकार सिंह,सत्यजीत सिंह, विरेन्द्र शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking