रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर के जनता इंटर कॉलेज के परिसर में बुधवार को दोपहर में चुनावी कार्यक्रम को सम्बोधित करने आ रहे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के आयोजित कार्यक्रम की सफलता के लिए बीजेपी ने मंगलवार को तैयारी बैठक की।
बैठक में चर्चा के बाद कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की सफलता के लिए जिम्मेदारियां सौपी गयी। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय एवं लोकसभा प्रभारी नरेंद्रमणि त्रिपाठी के नेतृत्व में तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान रामकोला मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव, कप्तानगंज मण्डल अध्यक्ष आनंद मिश्र, अदालत प्रसाद, रामदेव कुशवाहा के अलावा मण्डल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष विनोद भारती, जिला मंत्री राम गोपाल गुप्ता, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, विधान सभा संयोजक निशांत शुक्ल, विधान सभा प्रभारी आलोक तिवारी,मण्डल उपाध्यक्ष रविंद्र प्रजापति, मण्डल महामंत्री मनोहर गुप्ता, अमित गोविंद राव, प्रतीक श्रीवास्तव, हरि लाल कुशवाहा, शैलेश सिंह, चंद्र प्रकाश राजभर, राहुल गोविंद राव, प्रसिद्धनाथ दुबे , विश्वजीत गोविंद राव,नीरव गोविन्द राव, मनोज गोविंद राव सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…