News Addaa WhatsApp Group Join करें

सांसद विजय कुमार दूबे ने रामकोला मंडल में जनसम्पर्क कर किया चुनावी अभियान का शंखनाद

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 10, 2024  |  7:45 PM

83 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सांसद विजय कुमार दूबे ने रामकोला मंडल में जनसम्पर्क कर किया चुनावी अभियान का शंखनाद

रामकोला/कुशीनगर । लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कुशीनगर लोकसभा से पुनः उम्मीदवार बनाए जाने के बाद सांसद विजय कुमार दुबे ने बुधवार को रामकोला विधानसभा के स्थानीय मंडल में जन सम्पर्क यात्रा निकाली।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

तय कार्यक्रम के अनुसार जन सम्पर्क यात्रा रामकोला सीएचसी तिराहे से शुरू हुआ और भोदसी चौराहा, मोरवन, नंदा छपरा (बैरिया) धरमौली, धुआंटीकर सहित बीस गांवों में लोगों से जनसम्पर्क कर आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद रामकोला नगर में देर शाम को समाप्त हुआ।

सांसद श्री दूबे ने जनसम्पर्क के जरिये चुनावी अभियान का शंखनाद करते हुए कहा कि मोदी जी के जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिये गाँव के गरीबों, किसानों, नौजवानों सहित दबे कुचलों का उत्थान हुआ है और देश का चौमुखी विकास हो रहा है। सांसद श्री दूबे ने कहा कि 2017 से पूर्व प्रदेश में अराजकता का माहौल था और गुण्डा मवालियों का बोलबाला था। उन्होंने कहा कि योगी जी ने यूपी से अराजकता को समाप्त कराया है और इस मिशन में उनका अभियान जारी है। यूपी को योगी जी के जरिये गौरवशाली सम्मान प्राप्त हुआ है। सांसद ने लोगों से अपील किया कि आगामी 1 जून के मतदान में मोदी जी के हाथों को मजबूत करने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें।

इस दौरान विधानसभा प्रभारी आलोक तिवारी, संयोजक निशांत शुक्ला, धनंजय तिवारी, मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव, डा0 अरुण श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, जिपंस हरिलाल कुशवाहा, राधेश्याम दीक्षित, बैकुंठ शाही, मनोहर गुप्ता, रवींद्र प्रजापति, शैलेश सिंह, प्रदीप जायसवाल, विश्वजीत गोविन्द राव, गोलू मिश्रा आदि कार्यकर्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking