मथौली बाजार/कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के ग्राम सभा जमुआन में सोमवार को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण अजिविका मिशन के अन्तर्गत पंचशील प्रेरणा महिला उत्पादक समूह द्वारा मशाला उद्योग शुरू किया गया। जिसका शुभारम्भ एडीओ आईएसबी मोतीचक विंदा देवी द्वारा फिता काटकर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईएसबी विंदा देवी ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। बशर्ते उन्हें सही समय पर मार्गदर्शन एवं सहयोग मिलने पर वह बेहतर कार्य कर सकती हैं। बीएमएम विकास कुमार एवं सुरजीत सिंह द्वारा भी महिलाओं को जानकारी दी गयी। कार्यक्रम का संचालन तुहीन श्रीवास्तव ने किया। समूह के महिलाओं को मशाले की तयारी, उनके पैकेजिंग एवं अन्य जानकारी जेपीएम सोसाइटी के द्वारा दी गयी।
इस दौरान रामबृक्ष गिरी, विवेक कुमार, अंजलि देवी, बृजेश कुमार, निर्मला देवी, संजू देवी, रम्भा देवी, निर्मा देवी आदि उपस्थित रहे।
खड्डा, कुशीनगर। मुंबई से घर लौट रहा एक युवक खड्डा रेलवे स्टेशन पर चलती…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव का है मामला दलित समुदाय के लड़के…
कुशीनगर । सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना…
कुशीनगर। पंजाब नेशनल बैंक के तत्वावधान में बुधवार को नगर स्थित बुद्धा होटल के…