News Addaa WhatsApp Group Join करें

मुड़ि़ला हरपुर गांव की नहर की पटरी बदहाल , ग्रामीणों ने मरम्मत को लेकर किया प्रदर्शन

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Jun 21, 2025  |  7:41 PM

130 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मुड़ि़ला हरपुर गांव की नहर की पटरी बदहाल , ग्रामीणों ने मरम्मत को लेकर किया प्रदर्शन

मथौली बाजार कुशीनगर । विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा मुड़िला हरपुर में नहर की पीच पटरी के बदहाल होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए लगभग तीन किलोमीटर लंबी इस पटरी के मरम्मत की मांग की है।

आपके लिए और..- मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152...

उक्त गांव की नरायनपुर राजवाहा की पटरी मरम्मत के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गई है। मथौली बाजार से लोहेपार मुड़िला हरपुर होते हुए अथरहा चौराहे को जोड़ने वाली नहर की यह पटरी मरम्मत के अभाव में जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। थोड़ा बहुत बरसात होने पर क्षतिग्रस्त सड़क पर जलजमाव हो जाता है।

मथौली बाजार, कप्तानगंज आदि स्थानों को जोड़ने के लिए अथरहा, सिकटिया, मुहम्मदा जमीन सिकटिया, लंगड़ी, दुबौली आदि गांवों का मुख्य मार्ग है। क्षेत्र के रणधीर राव उर्फ बुल्लू बाबू, राजेन्द्र यादव उर्फ शिवपाल यादव, गुड्डू गुप्ता, सुभाष चौधरी, सुवास पाण्डेय एवं लालू गुप्ता ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस…

तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज
तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ…

स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े
स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों के विवाद के दौरान हुए खूनी संघर्ष…

मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना
मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना

कुशीनगर। सड़क पर बाइक और अन्य वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking