कुशीनगर। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाए जाने वाला मोहर्रम का त्योहार मंगलवार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के सलेमगढ़, हफुआ चत्रुभूज, हफूआ बलिराम,बहादुरपुर में दसवीं मोहर्रम पर क्षेत्र से निकाले गए ताजियों के मिलान के बाद रस्म-ओ-रिवाज के अनुसार ताजियादारों ने दफन कर दिया।
इस दौरान कर्बला में आए ताजियादारो ने कर्बला में अपना ताजिया का मिलान किया । इसके बाद अपने-अपने ताजियों को सुपुर्द ए खाक किया। इस दौरान कर्बला में दूर-दराज से आए ताजिए के साथ युवा बच्चे महिलाएं नौजवानों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस चौकी प्रभारी बहादुरपुर अवनीश कुमार सिंह ,उप निरीक्षक गौरव कुमार श्रीवास्तव, आरक्षी विरेन्द्र कुमार सिंह,अनिल यादव, बिलास यादव,पंकज यादव, व्रजेश कुमार, राकेश सिंहआदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। जिले में गोवंश तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता के…
हाटा/कुशीनगर । किसानों की फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने और सरकारी आंकड़ों…
कुशीनगर। धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली के त्योहार पर बाजारों में उमड़ने वाली…
कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…