News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर के  मुखलाल को बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने  सम्मानित कर आशीर्वाद दिया 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 13, 2023  |  7:31 AM

810 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर के  मुखलाल को बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने  सम्मानित कर आशीर्वाद दिया 
  • 45वर्षो से तिब्बती मंदिर में सेवा दे रहे थे मुखलाल 

कसया/कुशीनगर। विश्व प्रसिद्ध तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु और निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रमुख परम पूज्य दलाई लामा ने कुशीनगर स्थित तिब्बती मन्दिर में 45 वर्षों से सेवा दे रहे मुखलाल सिंह को सम्मानित कर आशिर्बाद दिया।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

हिमांचल प्रदेश के धर्मशाला में बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा और तिब्बती मन्दिर के मुख्य भंते कोनचोक टेनक्योंग ने नगरपालिका परिषद कुशीनगर निवासी मुंडेरा रतनपट्टी निवासी मुखलाल सिंह को  बुधवार को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह देकर आशिर्बाद दिया।तिब्बती भंते कोनचोक टेनक्योंग के साथ धर्मशाला पहुंचे श्री सिंह की 45 वर्ष से तिब्बती मन्दिर में की  जा रही सेवाओं के बारे में जानकर परम् पूज्य दलाई लामा काफी प्रसन्न हुए। परम् पूज्य लामा द्वारा श्री सिंह के सम्मानित होने पर भंते ज्ञानेश्वर, भंते अशोक, भंते डा0 नन्द रतन, भंते महेंद्र, भंते मायी बीक, भंते संदीप लामा,  टीके राय, विनय कीर्ति, भंते सागर, अम्बिकेश त्रिपाठी, राम नगीना, ओमप्रकाश कुशवाहा, मनोज प्रजापति, गौतम शर्मा, हिमांशु पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश शर्मा, सूरज यादव, सभासद ब्रिजेन्द्र विश्वकर्मा, पीएन सिंह, आमोद सिंह आदि सहित उनके पुत्र अजय कुमार सिंह, राम सूरत सिंह ने खुशी व्यक्त किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking