News Addaa WhatsApp Group

82 वर्ष के हुए मुलायम सिंह यादव, केक काटकर सपाइयों ने मनाया जन्मदिन।

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Nov 22, 2021  |  6:07 PM

718 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
82 वर्ष के हुए मुलायम सिंह यादव, केक काटकर सपाइयों ने मनाया जन्मदिन।
  • इटावा जिले के सैफई गांव में 22 नवंबर, 1939 को जन्‍मे मुलायम सिंह ने शुरुआती जीवन एक शिक्षक के रूप में शुरू किया।
  • मुलायम सिंह ने 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की।
  • 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा को बहुमत मिलने के बाद उन्होंने अपने पुत्र अखिलेश को सीएम बनाया।

कुशीनगर।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का आज सपा मुख्यालय में भी सादगी से जन्मदिन मनाया गया।पूर्व केंद्रीय मंत्री मुलायम सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के सैफई में सन 1939 में हुआ था।समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 82 वां जन्मदिन कुशीनगर के कसया कसाडा चौक पर जानकारी अनुसार *पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी* व पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी केक काटकर मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव और संचालन मजीबुल्लाह राही जाहिद अंसारी ने किया।इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रियेश त्रिपाठी रणविजय सिंह मोहन ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह,राजेश पांडेय,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमरजीत यादव,बलवंत सिंह,उग्रसेन यादव,प्रेम प्रकाश दुबे,नबी हसन,सतवंत यादव अमित यादव,राजेंद्र पांडे,उग्रसेन यादव अलाउद्दीन अंसारी प्रभाकर जायसवाल जितेंद्र पांडे,रामाशीष यादव प्रशांत किशोर,नवीन त्रिपाठी विजय यादव विनय राय सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़े!

इटावा जिले के सैफई गांव में 22 नवंबर, 1939 को जन्‍मे मुलायम सिंह यादव ने शुरुआती जीवन एक शिक्षक के रूप में शुरू किया और 1967 में पहली बार विधानसभा के सदस्य चुने गए। वह वर्ष 1977 में रामनरेश यादव के नेतृत्व वाली जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश सरकार में पहली बार मंत्री बने। वर्ष 1989 में वह पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और 1996 में मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने के बाद संयुक्त मोर्चा की सरकार में वह रक्षा मंत्री भी बने। यादव 2003 से 2007 तक दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।अपने लंबे राजनीतिक जीवन में मुलायम सिंह यादव ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश में अपने पुत्र अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया और अखिलेश 2017 तक इस पद पर बने रहे। इसी बीच परिवार में कलह के बाद मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव सपा से अलग हो गए और उन्होंने बाद में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के नाम से एक अलग दल का गठन किया।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking