News Addaa WhatsApp Group Join करें

Mumbai Weather: मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट, 4.47 मीटर तक उठ सकती हैं समुद्र की लहरें

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 25, 2020  |  8:54 AM

1,254 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Mumbai Weather: मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट, 4.47 मीटर तक उठ सकती हैं समुद्र की लहरें

मुंबई में बारिश के बीच मौसम विभाग ने हाई टाइड का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 25 जुलाई को दोपहर 3:28 बजे समुद्र में हाई टाइट आने की आशंका है. इस दौरान 4.47 मीटर तक लहरें उठ सकती हैं. हाईटाइड के खतरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने खासकर मछुआरों को तट से दूर रहने की सलाह दी है.

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

बता दें कि मॉनसून ने जब से दस्‍तक दी है तब ही से मुंबई में बारिश का सिलसिला जारी है. कभी रुक-रुककर तो कभी लगातार बारिश का दौर चलता रहता है. इस बीच कई बार हाई टाइड भी आ चुका है.
मुंबई में बारिश को देखते हुए मौसम विभाग कभी ऑरेंज तो कभी येलो अलर्ट जारी करता रहता है. मुंबई के बहुत से इलाके ऐसे हैं, जहां भारी से भी बहुत भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग का कहना है कि ये बारिश का सिलसिला अभी जारी रहेगा.
मौसम विभाग के अनुसार मुंबई और रायगढ़ में कई स्‍थानों पर बारिश होने की संभावना है. बता दें कि मौसम विभाग ने मुंबई में गुरुवार को भी हाई टाइड का अलर्ट जारी किया था. हाई टाइड के कारण समंदर में 4.6 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका जाहिर की थी. जिसे देखते हुए लोगों को समंदर से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई थी.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking