News Addaa WhatsApp Group Join करें

मुनि समाज के लोग पहुंचे गुरु धाम, निकाली गई शोभायात्रा

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Oct 17, 2024  |  5:20 PM

162 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मुनि समाज के लोग पहुंचे गुरु धाम, निकाली गई शोभायात्रा

बोदरवार/कुशीनगर । विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा हरपुर मछागर में अखिल भूमंडलीय सर्व शिरोमणि मुनि समाज के लोगों द्वारा अपने प्रथम गुरु व संस्थापक के जन्म दिन पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई प्रांतों से हजारों की संख्या में एकत्रित हुए मुनि समाज के लोगों द्वारा शोभा यात्रा निकाल कर प्रवचन के जरिए लोगों के अंदर ज्ञान की ज्योति जलाई जा रही है I

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

ज्ञात हो कि गुरुवार 17 अक्टूबर के दिन अपने दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर ग्राम सभा हरपुर मछागर में उड़ीसा, गुजरात, नागपुर, पश्चिम बंगाल, विहार, झारखंड,महाराष्ट्र, दिल्ली सहित गोरखपुर मंडल सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों से मुनि समाज के लोगों का आगमन अपने गुरु व मुनि समाज के संस्थापक स्वO पंडित शिव कुमार शास्त्री ( आदि मुनीश्वर योगेश्वर शिव मुनि जी महाराज ) के जन्म दिवस अश्विन मास के शरद पूर्णिमा पर गुरु धाम पहुंचे हजारों की संख्या में मुनि समाज के अनुयायियों द्वारा समाज के वर्तमान अध्यक्ष व गुरु सुमिरदा नयागांव थाना ररुआ जनपद मयूरभंज उड़ीसा निरंजन मुनि शास्त्री के नेतृत्व में गुरु धाम (घर ) से एक शोभा यात्रा निकाली गई I जो हरपुर मछागर से निकल कर बसंतपुर, मुजडिहा, बड़हरानागा होते हुए पुनः हरपुर मछागर गुरू धाम ( घर ) पर पहुंची जहां पर दूर दूर से आए हुए मुनि समाज के अनुयायियों सहित ग्रामीणों के अंदर मुनि समाज के विद्वानों द्वारा अपने गुरु के विषय की जानकारी देते हुए आत्मबल, योगबल, मनोबल, इच्छाशक्ति, सहित स्वयं को कैसे पहचाने आदि विषयों पर उपस्थित लोगों के अंदर ज्ञान की ज्योति जलाई जा रही है.

इस दौरान यात्रा के संयोजन में अरविंद मणि त्रिपाठी, राजेश प्रजापति, सुग्रीव साहनी, जड्डू साहनी, श्यामसुंदर साहनी, हरखू निषाद, अनिरुद्ध निषाद, सतपाल सिंह, बेगलाल प्रजापति, जयश्री प्रजापति सहित जहां आदि ग्रामीण शामिल रहे वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंसूरगंज पुलिस चौकी के इंचार्ज पंकज कुमार सिंह अपने पुलिस बल के साथ तैनात रहे I

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking