News Addaa WhatsApp Group Join करें

नगर निकाय चुनाव : कुशीनगर में आरक्षण से दावेदारों की अटकी सांसे

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 11, 2022  |  9:40 PM

1,081 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नगर निकाय चुनाव : कुशीनगर में आरक्षण से दावेदारों की अटकी सांसे

पडरौना/कुशीनगर। नगर निकाय चुनाव की तैयारी में निर्वाचन कार्यालय जुटा हुआ है। नगर पालिकाओं और नगर पंचायत का आरक्षण शासन स्तर पर तय होगा। लेकिन जातिगत और चक्रानुसार जो भी स्थित लागू होती है,उसकी प्रस्तावना जिला प्रशासन कार्यालय से भेजी जाएगी। इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय और नगर पालिका में तैयारी चल रही है। ऐसे में सभी दावेदारों की स्थिति आरक्षण को लेकर अटकी हुई हैं। दावेदार तरह तरह के कयास लगा रहे हैं।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

नगर निकाय चुनाव दिसंबर में होने की संभावना है। ऐसे में चुनाव की तैयारी भी तेज हो गई है। शासन ने जिला प्रशासन से जिले की तानों नगर पालिकाओं और नगर पंचायत में निकायों व वार्डो का आरक्षण तय करने के लिए प्रस्ताव मांग चुका है। इसके लिए प्रशासन ने डाटा जुटाना भी शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन जातिगत और चक्रानुसार जो भी स्थित लागू होती है,उसके हिसाब से आरक्षण का डाटा तैयार कर शासन को भेज रहा है। यह कार्य भी लगभग पूरा हो चुका हैं।
अब जिला प्रशासन द्वारा आरक्षण का डाटा नगर विकास विभाग को भेजना होगा। ऐसे में पुराने निकायों में चक्रानुसार(रोटेशन) के आधार पर निकायों व वार्डो का आरक्षण होगा। वहीं, तैयार डाटा को नगर पालिका अध्यक्ष पद और वार्डो के सभासद के दावेदारों अधिकारियों से संपर्क कर जानना चाह रहे हैं,कि किस नगर पालिका और वार्ड को अनारक्षित, आरक्षित,ओबीसी किया जा रहा हैं। इसके लिए नगर पालिका, नगर पंचायत और जिला निर्वाचन कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। ऐसे में आरक्षण को लेकर दावेदारों की सांसे अटकी पड़ी हैं।

नगर पालिकाओं,नगर पंचायत और वार्डो पर कई दावेदार: जिले की तीन नगर पालिकाओं, 10 नगर पंचायत और 235 वार्डो पर कई कई दावेदार हैं। सभी दावेदार अपना टिकट पक्का करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। कोई अपने रहनुमा के चक्कर लगा रहा है,तो कोई अपने नेताओं के दरबार में रोजाना हाजिरी लगा रहा हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking