कसया/कुशीनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कुशीनगर स्थित बुद्धा घाट पर नगर पालिका परिषद कुशीनगर, वन विभाग कुशीनगर एवं रोटरी क्लब कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में बृहद स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं रोटरी क्लब के संरक्षक राकेश जायसवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ पौधारोपण करके किया।श्री जयसवाल ने पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सबका दायित्व है हम सबको मिलकर अपने नगर को हरा भरा और सुंदर बनाना होगा।
इस अवसर पर नगर पालिका अधिकारी श्री प्रेम शंकर गुप्ता क्षेत्रीय वन अधिकारी कसया श्री अखिलेश दुबे, रोटरी के उपाध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, सदरे आलम, दिनेश यादव, दुर्गेश चतुर्वेदी, अतहर खान, आदिल, सभासद पीएन सिंह, केशव सिंह, वन दरोगा जलालुद्दीन, पारसनाथ, वनरक्षक मुकेश यादव, विवेक चौहान, नंदराव अन्य उपस्थित रहे
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…