News Addaa WhatsApp Group Join करें

Municipality Padrauna: नपा पडरौना के सीमा विस्तार में कई साथियों का मिला था हमें अहम योगदान- शाहिद लारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 27, 2021  |  6:40 PM

1,072 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Municipality Padrauna: नपा पडरौना के सीमा विस्तार में कई साथियों का मिला था हमें अहम योगदान- शाहिद लारी

साखोपार/कुशीनगर। बसपा के नेता और पूर्व राज्य मंत्री जावेद इकबाल के द्वारा शनिवार को पत्रकारों से नगर पालिका परिषद पडरौना का सीमा विस्तार कराने के मामले में अकेले श्रेय लेने के मामले में सपा के वरिष्ठ नेता शाहिद लारी ने कहा पडरौना नगरपालिका सीमा विस्तार के लिए वर्ष 2007 से ही लगातार जिलाधिकारी के माध्यम कई बार पत्रावली भेज कर प्रदेश सरकार से सीमा विस्तार की मांग करते रहे।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

इसके बाद कुशीनगर और हाटा को नगरपालिका का सीमा विस्तार हुआ था, जनपद की सबसे पुरानी पडरौना नगरपालिका सीमा विस्तार के प्रस्ताव को 70 साल से राजनीतिक दलों के बीच फसी नगर सीमा विस्तार रुका रहा ।

इस मामले की पैरवी करने वाले सपा नेता श्री लारी ने अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को बताया कि सीमा विस्तार के लिए कई बार प्रयास करने के बावजूद जब इन्हें सरकार से न्याय नही मिला तो मजबूर होकर श्री लारी ने 10 अगस्त 2017 को उच्च न्यायालय इलाहाबाद में याचिका दायर की थी। उन्होंने बताया कि न्यायालय में लंबी लड़ाई लड़ने के बाद संघर्ष सफल हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि नगरपालिका परिषद पडरौना सीमा विस्तार के लिए अधिवक्ताओं, मीडिया, व्यापारियों, छात्रों, सामाजिक संगठनों के साथ साथ राजनीतिक दलों, युवाओं और किसानों के साथ क्षेत्रवासियों के अलावा जदयू के जिलाध्यक्ष श्याम बाबू मोदनवाल समेत सिविल सोसाइटी के गिरीश चंद्र चतुर्वेदी और पूर्व सभासद प्रमोद श्रीवास्तव नगर सीमा विस्तार करने में कदम से कदम मिलाकर चलने के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर नगर पालिका परिषद पडरौना का अधिकारियों ने सीमा विस्तार करने का कार्य पूरा किया।

ऐसे में बसपा नेता जावेद इकबाल को अकेले श्रेय लेने का बयान देने से पहले एक बार सोचना चाहिए था।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking