कुशीनगर। म्यांमार के राजदूत ऊ माचो आंग चार सदस्यीय शिष्टमंडल के साथ 11 मई को कुशीनगर आएंगे। 12 मई को प्रात: महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर में तथागत की प्रतिमा पर चीवर चढ़ाने के बाद विशेष पूजा कर वह पावानगर जाएंगे। वहां नवनिर्मित बुद्ध मंदिर में पूजा करने के साथ ही कुशीनगर भिक्षु संघ के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय श्रामणेर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करेंगे।
रात्रि विश्राम म्यांमार बुद्ध मंदिर में करेंगे। 13 मई को राजदूत का दल लुंबिनी (नेपाल) जाएगा। वहां पूजा करने के बाद श्रावस्ती पहुंचेगा। उसी दिन दल कुशीनगर लौट आएगा, रात में कुशीनगर में ही विश्राम होगा। 14 मई को राजदूत दिल्ली लौट जाएंगे। यह जानकारी देते हुए म्यांमार मंदिर के प्रबंधक व कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर ने बताया कि राजदूत के साथ उनकी मां, बड़ी बहन व दूतावास का एक स्टाफ भी आएगा।
कुशीनगर। कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है।…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में कसया से लेकर बिहार सीमा तक राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर चल…
कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…
कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…