रामकोला/कुशीनगर । लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश (पूर्वी) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने कुशीनगर के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नगीना पासवान एडवोकेट को मनोनीत किया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पत्र में लिखा है कि नगीना पासवान एडोकेट को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाने से पार्टी को बल मिलेगा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के हाथ मजबूत होंगे। मनोनीत कार्यवाहक जिलाध्यक्ष श्री पासवान ने कहा कि पूर्व में मै रामकोला विधान सभा से लोक जनशक्ति पार्टी से चुनाव भी लड़ चुका हूंँ। प्रदेश अध्यक्ष ने जिस विश्वास के साथ मुझे यह बड़ी जिम्मेदारी सौपी है। मेरा प्रयास रहेगा कि उसका निर्वहन करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करुं।
उसने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व में काम करता रहा हूँ आगे भी जो उनके द्वारा दिशा निर्देश मिलेगा उस पर खरा उतरूंगा।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…