खड्डा/कुशीनगर। एक ओर जहां पूरे देश और प्रदेश में छठ महापर्व धूमधाम से मनी इसी क्रम में कुशीनगर जिले के खड्डा नगर पंचायत में भी नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता वर्मा पत्नी दुर्गेश्वर वर्मा व सभासद गणों के देख-रेख में जटाशंकर पोखरा पर भव्य एवं दिव्य रूप से छठ महापर्व संपन्न हुआ।
वहीं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग अरविन्द कुमार शर्मा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिव्य और भव्य छठ घाट.. नगर पंचायत खड्डा, कुशीनगर, में छठी मईया और भगवान सूर्यदेव की पूजा के लिए घाट सहित पूरे नगर का अलौकिक दृश्य लिखकर पोस्ट करते हुए जटाशंकर पोखरे का वीडियो शेयर किया है। अध्यक्ष संगीता वर्मा ने बताया कि पिछले साल की भांति इस साल भी नगर पंचायत द्वारा भव्य तरीके से तैयारी की गई थी जिसकी सराहना प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ने किया।
यह हम सभी नगरवासियों, सदस्य गण, नगर पंचायत में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारियों के लिए हर्ष और गर्व की बात है।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…