News Addaa WhatsApp Group Join करें

नहरों से सिल्ट सफाई करा रहा विभाग, फसलों की सिंचाई को लेकर किसान परेशान

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Dec 9, 2024  |  7:52 PM

157 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नहरों से सिल्ट सफाई करा रहा विभाग, फसलों की सिंचाई को लेकर किसान परेशान

बोदरवार/कुशीनगर । रबी के फसलों की बुआई के बाद खेत में खड़ी अपने गेंहू आदि फसलों के पहली सिंचाई की तैयारी में लगे हुए किसान नहरों की बाट जोह परेशान हो रहे हैं I वहीं नहरों से सिल्ट सफाई कराने में लगे हुए विभागीय लोग नहरों में पानी छोड़ने को लेकर उदासीन दिख रहे हैं l

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

विदित हो, कि विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा मंसूरगंज में पड़ोसी जनपद महराजगंज से चल कर आ रही नारायणी शाखा की बड़ी नहर से निकली हुई दो नहरें क्रमशः बसंतपुर राजवाहा और मंसूरगंज राजवाहा के नाम से जानी जाती हैं I

बड़ी नहर सहित इन नहरों से घुरहुपुर, मंसूरगंज,भिसवा,हरपुर मछागर,अगया,गिदहाँ,अवरहीं, कृतपुरा,जगदीशपुर, कुंदूर, बेलवा, विशुनपुरा, आदि गांवों के लोग खेतों में खड़ी अपने फसलों की सिंचाई के लिए नहरों पर आश्रित होकर नहरों की तरफ टकटकी लगाए हुए हैं I यहां पर बताते चले I कि किसानों के लिए सिंचाई का प्रमुख साधन क्षेत्र में स्थित नहरें ही हैं I खरीफ की प्रमुख फसल धान की मढ़ाई के साथ ही साथ युद्ध स्तर पर रबी के फसलों की बुआई के लिए किसान महंगे दामों पर खाद बीज को खरीद गेहूं, सरसो, तोरी आदि फसलों की बुआई कर सिंचाई के लिए नहरों की तरफ टकटकी लगाए हुए हैं I और कुछ किसान नहरों के पानी की उम्मीद को छोड़ कर जहां अपने निजी साधन से सिंचाई के कार्य को प्रारंभ कर दिए हैं I वहीं विभागीय लोग नहरों में सिल्ट सफाई के कार्य को करा रहे हैं I

बुआई के बाद सिंचाई के समय में अभी तक नहरों में पानी नहीं छोड़े जाने की बात को लेकर किसान अशोक सिंह,जयप्रकाश सिंह,देवनरायन वैश्य, सुरेश पाण्डेय, श्रवन गुप्ता,पप्पू रमन, गुलाबचंद,आदि ने विभागीय लोगों से नहरों में अविलंब पानी छोड़ने की माँग की है l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking