News Addaa WhatsApp Group

नाली विवाद के धक्का धुक्की में एक की मौत

Farendra Pandey

Reported By:

May 12, 2025  |  8:01 PM

75 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नाली विवाद के धक्का धुक्की में एक की मौत

कप्तानगंज कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेहड़ा में नाली बनाने के विवाद में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के ब्यक्ति को कहा सुनी के दौरान धक्का दे दिया।जिसके कारण 50 वर्षीय ब्यक्ति मौके पर अचेत होकर गिर पड़े। परिजन उनको लेकर सीएचसी इलाज के लिए लाए जहां चिकित्सकों ने उक्त ब्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

सोमवार को थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेहड़ा में नवीन साहनी पुत्र राम निवास साहनी द्वारा नाली का निर्माण कार्य कराया जा रहा था।जिसको रोकने के लिए उनके पड़ोसी विरेन्द्र यादव पहुंचे।बात चीत के दौरान वाद विवाद शुरू हो गया। मौके पर पहुंची पीआरबी ने मामले को शांत कर दोनों पक्ष को थाने पहुंचने की हिदायत दिया।इसके बाद पुनः विवाद शुरू हो गया पीड़ित पक्ष के अनुसार आरोपी पक्ष ने बीरेंद्र यादव को धक्का दे दिया। जिसके कारण वह मौके पर अचेत होकर गिर पड़े। इसके बाद परिजन वीरेंद्र यादव को इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज ले आये ।जहां चिकित्सकों ने उक्त ब्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक चन्द्र भूषण प्रजापति ने बताया कि मृतक का शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओ में मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही किया जाएगा।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking