कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रही रालोद प्रत्याशी प्रतिमा वर्मा पत्नी विवेक कुमार वर्मा ने नगर के वार्डों में जनसंपर्क करते हुए मतदाताओं से कहा कि नगर के सभी वार्डों का विकास मेरा वादा है। श्रीमती वर्मा ने कहा कि पूरे पांच साल में नगर का जो विकास होना चाहिए वह नहीं हुआ।
उन्होंने मल्लूडीह, अभिनायकपुर, बरवा जंगल, सपहा, कसया, बुद्ध नगरी कुशीनगर आदि वार्डों व स्थानों का भ्रमण कर जन सम्पर्क किया। नगरपालिका में शामिल 41 गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से कोसों दूर हैं। मैं अध्यक्ष बनी तो स्वच्छ व्यवस्था कायम की जाएगी। सड़कें व नालियों, जलनिकासी की व्यवस्था पूरी ईमानदारी से की जाएगी। शिक्षा, चिकित्सा, सेवा व बुनियादी कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर रालोद नेता विवेक कुमार वर्मा ने श्रीमती वर्मा को वोट देने की अपील करते कहा कि नगर के सभी वार्डों और शहर का विकास कराया जाएगा।
कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…