कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव के क्रम में बुद्ध नगरी कुशीनगर स्थित बिशनपुरा निवासी भारतीय सेना के जवान राष्ट्र रक्षक सुनील सिंह ने श्रीरामजानकी मंदिर मठ कसया के परिसर में मित्रों के साथ पौधरोपण कर जन्मोत्सव मनाया। पौधरोपण करते श्री सिंह ने कहा कि वैश्विक तपन और जलवायु परिवर्तन से बचने हेतु पौधरोपण बहुत जरूरी है। उन्होंने नयी दिशा के जन्मदिन पर पौधरोपण अभियान की सराहना की और कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं जो यहां पर्यावरण की रक्षा हेतु संस्था सक्रिय है और स्वयं पौधरोपण करते हुए लोगों को भी अधिकाधिक पौधरोपण हेतु जागरूक कर रही।
इस अवसर पर सचिन पाठक, हिमांशु शुक्ला, अमित दुबे, नीतीश गुप्ता, अभिनव चतर्वेदी, अदित्य पाठक, नीतीश दुबे, प्रवीण पाठक, प्रभाकर गोंड, अनमोल तिवारी, नयी दिशा उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…