News Addaa WhatsApp Group Join करें

हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ नवरात्रि पूजा हुई संपन्न

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Oct 11, 2024  |  6:43 PM

104 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ नवरात्रि पूजा हुई संपन्न WhatsApp
Responsive image

हबोदरवार/कुशीनगर। नौ दिनों तक चलने वाले शारदीय नवरात्रि पूजा में शामिल श्रद्धालुओं द्वारा कलश स्थापना के साथ मां जगत जननी नौ दुर्गा जी के स्वरूपों का वैदिक मंत्रों के बीच पूजन – अर्चन किया गया और नवमी तिथि के दिन हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ नवरात्रि के त्योहार को संपन्न किया गया I

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

ज्ञात हो I कि शुक्रवार 11 अक्टूबर के दिन नवमी तिथि के पावन पर्व पर विकास खंड कप्तानगंज के बोदरवार ग्राम सभा अंतर्गत केन यूनियन परिसर में स्थित मां गायत्री मंदिर पर नवरात्रि के महापर्व पर आयोजक मंडल द्वारा वैदिक मंत्रों के बीच नौ दिनों तक पूजन – अर्चन का कार्य किया गया I तथा इस दौरान संचालक डाo केशवदत्त मिश्रा द्वारा सवा लाख गायत्री मंत्र का सामूहिक जाप भी संपन्न कराया गया I बताते चलें कि इस मंदिर परिसर में लगभग बीस वर्षों से अनवरत वैदिक मंत्रों के साथ विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाता है इस दौरान क्षेत्र की कुआरी कन्याओं सहित अन्य लोग भंडारे में शामिल होते हैं I इसी प्रकार क्षेत्र के मंसूरगंज, सोमली, मंसूरगंज, कुंदूर,गंगराई टोला धोढ़हवा, भलुही, सहित बोदरवार में पांडालों के अंदर स्थापति मूर्तियों का विसर्जन वैदिक मंत्रों के बीच हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ संपन्न किया गया I इस दौरान मंदिरों सहित पांडालों में स्थापित मां जगत जननी दुर्गा जी के मूर्तियों के दर्शन और पूजा अर्चना हेतु दर्शनार्थियों का आना जाना लगा रहा I मां के दर्शन बाद बोदरवार में मां सम्मे स्थान के बगल में आयोजक मंडल द्वारा आयोजित भगवती जागरण का भी श्रद्धालुओं द्वारा भरपूर आनंद लिया गया I

इस दौरान आयोजक मंडल के नंदलाल गुप्ता, बृजलाल गुप्ता, छोटेलाल गुप्ता,सीताराम गुप्ता,एडवोकेट महेंद्र गुप्ता, कृष्ण मोहन मिश्रा, अमरनाथ यादव, चंद्रिका मद्धेशिया, सुरेश सिंह, पत्रकार नर्वदा सिंह,शंभू प्रसाद आदि लोग गायत्री मंदिर परिसर में मौजूद रहे I

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking