खड्डा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को नेबुआ नौरंगिया के प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव एवं टीम ने दुष्कर्म सहित पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। वहीं किशोरी को बरामदगी कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।
एसएचओ नेबुआ नौरंगिया अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उनके नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामेश्वर यादव, सिपाही परमेश यादव, महिला सिपाही रेखा कुमारी की पुलिस टीम ने मु.अ.सं. 322/2023 धारा 363/366/376 भादवि व पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त सूरज राजभर पुत्र राजेन्द्र राजभर निवासी सिरसिया कला थाना नेबुआ-नौरंगिया को गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त को गिरफ्तारी के बाद चालान की कार्रवाई की गई है। साथ ही पीड़िता को बरामदगी करते आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…
तमकुहीराज, कुशीनगर ।श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तमकुहीराज नगर में इस वर्ष…