पिपरा बाजार/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के ग्रामपंचायत सिरसिया कला में एन ग्रामपंचायत चुनाव की पूर्व रात्रि हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने नौरंगिया तिराहे से सोमवार को गिरफ्तार करते हुए आज जेल भेजा।
कुशीनगर पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल के निर्देशन व सी ओ खड्डा शिवजी सिंह के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में स्थानीय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को नौरंगिया तिराहे से मूरत पुत्र त्रिवेनी को गिरफ्तार किया जो उक्त गांव में एन पंचायती चुनाव में वोटिंग की पूर्व रात्रि हुई एक व्यक्ति की हत्या का अभियुक्त बताया जाता है।पुलिस ने आज उसे सक्षम न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया।सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय के साथ हेड कांस्टेबल मानवेन्द्र सिंह,कांस्टेबल रामविलास यादव,शोएब अख्तर,व महिला कांस्टेबल प्रिया कुमारी,आरती श्रीवास्तव मौजूद रहे।
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…