पडरौना/कुशीनगर।नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के किशुनपुर विजयपुर के टोला खपरधिक्का में पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षो के बीच हुई मार पीट में आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है जिसमे तीन की हालत गम्भीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी दिनेश व बृजनरायन के बीच पुराना जमीनी बिबाद चल रहा था।इसी कड़ी में शनिवार दिन के 10 बजे के करीब किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई जिसमें दोनों पक्षो से लगभग आधादर्जन घायल हो गए।उक्त मारपीट में दिनेश पुत्र कोलाहल,संगीता पत्नी दिनेश व पतिराजी पत्नी कोलाहल की हालत गम्भीर बताई जा रही है जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा से जिला अस्पताल तथा जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर बताया जा रहा है।इस सम्बंध में प्रभारी थानाध्यक्ष रामनरायण दुबे ने बताया कि मामला सज्ञान में नही है अभी पता कर रहा हू।
कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…
कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…
कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…
कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…