News Addaa WhatsApp Group Join करें

नेबुआ नौरंगिया: शराब बनाने के उपकरण के साथ दो गिरफ्तार,आबकारी विभाग और नेबुआ पुलिस की कार्यवाही

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 12, 2021  |  3:38 PM

803 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: शराब बनाने के उपकरण के साथ दो गिरफ्तार,आबकारी विभाग और नेबुआ पुलिस की कार्यवाही

पडरौना/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। पडरौना आबकारी विभाग की टीम ने नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के नेबुआ जटहा रोड से मुखबीर की सूचना पर दो अभियुक्तों को स्प्रिट, अपमिश्रित शराब, खाली शीशी व रेपर के साथ गिरफ्तार कर नेबुआ नौरंगिया पुलिस को सौंप दिया जबकि तीन अन्य अभियुक्त भागने में सफल रहे।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

आबकारी निरीक्षक पडरौना क्षेत्र प्रथम निर्झरिणी पाण्डेय अपने गश्ती दल के साथ क्षेत्र भ्रमण में निकली थी कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नेबुआ जटहा रोड से शराब तस्कर बाइक से अपमिश्रित शराब लेकर नौरंगिया की ओर जाने वाले हैं।मुखबीर की सूचना पर विश्वास करते हुए आबकारी टीम छुपकर अभियुक्तों का इंतजार करने लगी तभी प्लेटिना मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग आते दिखे सन्देह के आधार पर आबकारी टीम द्वारा जब उन्हें रोका गया तो एक अभियुक्त मोटरसाइकिल पर से कूदकर फरार हो गया।गिरफ्तार अभियुक्त की तलाशी लेकर देखा गया तो उनके पास 20 लीटर के लगभग स्प्रिट,देशी शराब की 135 भरी शीशी,तमाम खाली शीशी तथा भारी मात्रा में रेपर मिला।गिरफ्तार अभियुक्त पूछताछ करने पर एक अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।आबकारी टीम ने उक्त अभियुक्तों संदीप चौधरी पुत्र कमलेश व रामदयाल पुत्र गणेश को गिरफ्तार करते हुए नेबुआ नौरंगिया पुलिस को सुपुर्द किया जिस पर नेबुआ नौरंगिया ने सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है शेष अभियुक्त की तलाश जारी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking