कुशीनगर । नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने दो लोगो को एक किलो अवैध गांजा के साथ उस समय गिरफ्तार किया है, जब वह उक्त गांजा की बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे।
बताते चले की अवैध मादक द्रव्य पदार्थों की बिक्री,परिवहन,निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को थाना नेबुआ नौरंगिया पुलिस द्वारा इनरही चौराहा के पास से दो अभियुक्तों . राजेश कुशवाहा पुत्र बासठ महतो साकिन रानी पकड़ी थाना मुफसिल बेतिया जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार, बालिस्टर दास पुत्र स्व0 नन्दू दास साकिन शिक्षक नगर थाना बसवरिया नगर जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार को 500-500 ग्राम अवैध गाँजा (कीमत लगभग 20 हजार रुपये) के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
आपराधिक इतिहास (अभियुक्त राजेश कुशवाहा)-
1. मु0अ0स0 130/2022 धारा 379/411 भादवि थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
2. मु0अ0स0 147/2022 धारा 379/411 भादवि थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
3. मु0अ0स0 169/2022 धारा 307 भादवि थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
4. मु0अ0स0 170/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम 1959 थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
5. मु0अ0स0 207/2022 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
आपराधिक इतिहास (अभियुक्त बालिस्टर दास)-
1. मु0अ0स0 130/2022 धारा 379/411 भादवि थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
2. मु0अ0स0 147/2022 धारा 379/411 भादवि थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
3. मु0अ0स0 169/2022 धारा 307 भादवि थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
4. मु0अ0स0 207/2022 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
कामयाबी दिलाने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव थाना नेबुआ नौरंगिया, व0उ0नि0 राकेश कुमार यादव ,हे0का0 बृजमोहन सिंह, का0 ओमप्रकाश यादव,का0 नवनीत कुमार सिंह थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर सम्लित रहे.
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…
तमकुहीराज, कुशीनगर ।श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तमकुहीराज नगर में इस वर्ष…