नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मिठहा माफी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत द्वारा गांव में कराए गए विकास कार्य से सम्बंधित लगे बोर्ड को गांव के ही कुछ अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा तोड़ने का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र सौप न्याययोचित कार्यवाई की मांग की है।
उक्त ग्राम सभा के ग्राम प्रधान कलावती देवी ने थानाध्यक्ष को अपने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उनके ग्राम सभा मे खलील के खेत से बल्ली के घोटठा तक सड़क पर खड़ंजा निर्माण कार्य कराया गया जिसके निमित्त बोर्ड लगाया गया था।जिसे बीते दो अप्रैल की रात कुछ अराजक तत्वों ने तोड़ दिया।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि जांच कर दोषी ब्यक्ति पर कार्यवाही किया जाएगा।
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…
कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…
हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…
कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…