News Addaa WhatsApp Group Join करें

नेबुआ-नौरंगिया: पीएचसी के एक कर्मचारी के साथ मारपीट व अभद्रता का एक वीडियो वायरल, तहरीर देकर कार्रवाई की मांग

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 21, 2023  |  9:41 PM

83 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ-नौरंगिया: पीएचसी के एक कर्मचारी के साथ मारपीट व अभद्रता का एक वीडियो वायरल, तहरीर देकर कार्रवाई की मांग WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ-नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवां सीएचसी का एक कर्मचारी से मारपीट करते एक 35 सेकेण्ड का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अस्पताल के एक कर्मचारी का कालर पकड़े एक व्यक्ति का गाली- गागौज एवं अभद्रता करना दिख रहा है। हालांकि इस वीडियो की हकीकत की पुष्टि न्यूज़ अड्डा व संवाददाता नहीं करता है। पीड़ित कर्मचारी ने इस मामले में स्थानीय थाना नेबुआ-नौरंगिया पर तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। मामला शुक्रवार की देर शाम 7 बजे का बताया जा रहा है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

वायरल वीडियो के बारे में पुष्टि के संबंध में कोटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीएचडब्ल्यू पद पर तैनात कर्मचारी बृजेश उपाध्याय ने फोन पर वार्ता के बाद घटना की पुष्टि करते हुए तहरीर में बताया है कि रात 7 बजे से 8 बजे तक इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात था कि उसी समय अवधेश चौरसिया निवासी विशुनपुरा खुर्द की परिवार की लड़की इलाज के लिए आयी और साथ आए लोग नशे में शोर शराबा करने लगे, मना करने पर धक्का मुक्की, मारने पीटने लगे। इतना ही नहीं इन लोगों द्वारा फोन करने पर चार पहिया वाहन से आए गांव के ही एक जनप्रतिनिधि ने बिना पुछताछ किए उलझ गए और नशे में भूत होकर कालर पकड़कर गाड़ी पर पटककर मारने लगे जिससे उनकी आंख पर चोट आई है। पीड़ित ने नेबुआ-नौरंगिया पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

नेबुआ-नौरंगिया एचएचओ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर शनिवार दोपहर बाद मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

https://x.com/news_addaa/status/1715704767631224969?s=20

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking