खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ-नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ उसके पति के दोस्तों द्वारा सामुहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने पति के दोस्त जो खड्डा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बुजुर्ग निवासी हैं, को आरोपित करते हुए कहा है कि उसकी बगल के चौराहे पर कपड़े की दुकान है। पति के गैरमौजूदगी में उसने वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर मित्रों के साथ भी वायरल करने की धमकी देते हुए सामुहिक दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल कर दिया। पति के साथ थाने और फिर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के पास इस मामले की शिकायत पहुंची। नेबुआ-नौरंगिया पुलिस ने इस मामले में मुकदमा अपराध संख्या 480/23 धारा 354 (ग) 376 डी/504/506 एवं 67 आईटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत करते हुए अभियुक्त अवनीश कुशवाहा पुत्र परमेश्वर कुशवाहा निवासी विशुनपुरा बुजुर्ग थाना खड्डा को गिरफ्तार करते हुए शुक्रवार को न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह, निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक देवेन्द्र यादव, रामनरेश यादव शामिल रहे।
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…
लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग खड्डा, कुशीनगर।…